महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के मिर्जापुर पकड़ी गांव में पारिवारिक विवाद ने उग्र रूप ले लिया। गांव की निवासी लैला खातून ने अपनी बड़ी बहू और उसके मायके पक्ष के दो लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीड़िता के अनुसार, रविवार की शाम करीब चार बजे उसकी बड़ी बहू सुबीना, उसकी मां जुबेदा और भाई असलम पुरानी रंजिश को लेकर उसके घर पहुंच गए। आरोप है कि तीनों ने पहले गाली-गलौज की और विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी।
इस संबंध में थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी सुबीना, जुबेदा और असलम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


