इंपीरियल इंटरमीडिएट कॉलेज बभनौली में डिजिटल बोर्ड का उद्घाटन

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

महराजगंज। आज दिन बुधवार (18 फरवरी) को महराजगंज जिले के सदर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बभनौली स्थित इंपीरियल इंटरमीडिएट कॉलेज बभनौली में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। विद्यालय में डिजिटल बोर्ड का उद्घाटन प्रधानाचार्य मोहम्मद शाहिद खान द्वारा विधिवत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य मोहम्मद शाहिद खान ने कहा कि डिजिटल बोर्ड के माध्यम से विद्यार्थियों को तकनीकी आधारित और रोचक ढंग से पढ़ाई कराई जा सकेगी। इससे जटिल विषयों को समझाना आसान होगा तथा छात्रों की सीखने की क्षमता में वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि बदलते समय के साथ शिक्षा में तकनीक का समावेश अत्यंत आवश्यक हो गया है।

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए इसे छात्रों के भविष्य के लिए लाभकारी बताया। विद्यालय प्रबंधन ने आशा व्यक्त की कि डिजिटल शिक्षा के इस नए कदम से छात्र-छात्राओं को प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी में भी मदद मिलेगी और विद्यालय का शैक्षिक स्तर और सुदृढ़ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *