हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
भिटौली/महाराजगंज: आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण तथा सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर भिटौली थाना परिसर में आगामी पर्व को लेकर आज एक महत्वपूर्ण पीस कमेटी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता SDM जितेंद्र कुमार व सीओ सदर जयप्रकाश त्रिपाठी ने की, जिसमें स्थानीय पुलिस प्रशासन तथा समाज के सम्मानित लोगों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान अधिकारियों ने लोगों को स्पष्ट रूप से बताया कि किसी भी तरह का भेदभाव, विवाद या अशांति फैलाने का प्रयास बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर त्योहार शासन सरकार के निर्देशों तथा कानून-व्यवस्था के नियमों के अनुरूप आयोजित किए जाते हैं तो पुलिस प्रशासन पूरा सहयोग सुनिश्चित करेगा।
सीओ ने चेतावनी दी कि “शासन के निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा कानून के अनुसार सजा का प्रावधान किया गया है।” उन्होंने यह भी स्पष्ट कहा कि यदि कोई व्यक्ति त्यौहारों के दौरान शांति भंग करने की कोशिश करेगा तो उसे कड़ी सजा भुगतनी पड़ेगी।
इस अवसर पर सदर एसडीएम, सीओ सदर ,भिटौली थाना अध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा, उपनिरीक्षक सच्चिदानंद शुक्ला, चौकी इंचार्ज यदुवीर सिंह, हेड कांस्टेबल संजय, संजय श्रीवास्तव, सोनू यादव विद्यासागर सहित ग्राम प्रधान मोहम्मद हुसैन, सुग्रीव प्रसाद जायसवाल, इसहाक अली, शेषमणि गौतम, विनोद पासवान, दीपू तिवारी, रामपरीखन, मनोज निषाद आदि समाजजन उपस्थित रहे।
बैठक में सभी लोगों ने त्यौहारों को शांतिपूर्ण रूप से मनाने तथा आपसी सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।


