योग्य चिकित्सक के बिना चल रहा था सावित्री हॉस्पिटल, ऑपरेशन थिएटर सील

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

महराजगंज (हर्षोदय टाइम्स) : जिला मुख्यालय से सटे फरेंदा रोड स्थित सावित्री हॉस्पिटल एंड मैटर्निटी सेंटर पर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर (ओटी) को सील कर दिया। जांच में अस्पताल बिना किसी मान्यता प्राप्त एवं योग्य चिकित्सक के संचालित होता पाया गया, जिससे मरीजों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।


स्वास्थ्य विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण के दौरान पाया कि अस्पताल में भर्ती मरीजों का इलाज निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भर्ती मरीजों को एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कार्रवाई की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।


बताया जा रहा है कि अस्पताल संचालक संतोष कुमार पर पहले भी अवैध संचालन और दवाओं के भुगतान में अनियमितता के आरोप लग चुके हैं। इसके बावजूद अस्पताल का संचालन जारी रहना विभागीय निगरानी व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।


कार्रवाई करने वाली टीम में नोडल अधिकारी डॉ. वीरेंद्र आर्य, जिला समन्वयक आदित्य पांडेय तथा वरिष्ठ सहायक सुनील उपाध्याय शामिल रहे। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि जिले में बिना मानक और बिना अनुमति संचालित निजी अस्पतालों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *