स्कूटी-बाइक में जोरदार टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स /आत्मा सिंह

महराजगंज। घुघली–कप्तानगंज मार्ग पर गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार हादसे ने अफरा-तफरी मचा दी। मंगलपुर पटखौली के पास स्कूटी और बाइक आमने-सामने भिड़ गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

राहगीरों के अनुसार दोनों वाहन तेज रफ्तार में दौड़ रहे थे और अचानक मोड़ पर आमना-सामना हो गया। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी स्थिति नाजुक बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घायल की पहचान विकास वर्मा (35) पुत्र वीरेंद्र वर्मा, निवासी सूरजकुंड संकट मोचन मंदिर, तिवारीपुर, गोरखपुर के रूप में हुई है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को चौकी भिजवाकर मामले की जांच शुरू कर दी। जखीरा चौकी प्रभारी दिलीप कुमार ने बताया कि हादसे के कारणों की तहकीकात की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *