अयोग्य चिकित्सक व बिना नवीनीकरण संचालन पर विजय डायग्नोस्टिक सेंटर सील

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


परतावल/महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल स्थित विजय डायग्नोस्टिक सेंटर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण करते हुए गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर केंद्र को तत्काल प्रभाव से सीलबंद कर दिया। यह कार्रवाई मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में की गई।


जांच के दौरान पाया गया कि केंद्र पर योग्य एवं नामित चिकित्सक तथा अधिकृत अल्ट्रासोनोलॉजिस्ट द्वारा कार्य नहीं किया जा रहा था। साथ ही पैथोलॉजी और एक्स-रे सेंटर का निर्धारित समय पर नवीनीकरण कराए बिना ही संचालन किया जा रहा था, जो स्वास्थ्य मानकों का स्पष्ट उल्लंघन है।
स्वास्थ्य मानकों की अनदेखी को गंभीरता से लेते हुए जांच टीम ने केंद्र को सील कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर संचालित हो रहे अवैध प्रतिष्ठानों में हड़कंप मच गया है।


जांच टीम में डॉ. वीरेंद्र आर्य (नोडल अधिकारी), आदित्य पांडेय (जिला समन्वयक) एवं सुनील उपाध्याय (वरिष्ठ सहायक) शामिल रहे। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में नियमों का उल्लंघन करने वाले निजी अस्पतालों व जांच केंद्रों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *