हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज
महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद पंकज चौधरी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्षी दलों पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह बिल महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है, लेकिन विपक्ष इसे रोकने की कोशिश कर रहा है।
पंकज चौधरी ने इंडिया गठबंधन पर आरोप लगाते हुए उसे “महिला विरोधी” करार दिया। उन्होंने कहा कि जब भी महिलाओं के अधिकार और सम्मान की बात आती है, तब विपक्षी दल राजनीति करने लगते हैं और विकास में बाधा डालते हैं।
समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि जिन दलों का इतिहास ही महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर सवालों में रहा है, वे आज महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता अब इन दलों की मंशा को अच्छी तरह समझ चुकी है।
उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है। महिला आरक्षण बिल इसी प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसे हर हाल में लागू किया जाएगा।
अंत में पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी विरोध के बावजूद यह बिल देश में महिलाओं के सशक्तिकरण का नया अध्याय लिखेगा।
https://youtu.be/DoFCOiWV7gA?si=pjYEPdcmRSgoJKqG
*महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्षी पार्टियों पर पंकज चौधरी का तीखा हमला*

