सांस्कृतिक रंगों और प्रतियोगिताओं से सजा वार्षिकोत्सव, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

सिरसिया में नसरूल्लाह व आर.एन. आदर्श इंटर कॉलेज का 18वां तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

महाराजगंज जनपद के विकासखंड परतावल अंतर्गत ग्राम पंचायत सिरसिया में स्थित नसरूल्लाह इंटर कॉलेज एवं आर.एन. आदर्श इंटर कॉलेज का 18वां तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना रहा। इस अवसर पर विद्यालय परिसर उत्सवमय माहौल से सराबोर नजर आया।

वार्षिकोत्सव के दौरान बच्चों के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, खेलकूद तथा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित कर पुरस्कृत भी किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख परतावल आनंद शंकर वर्मा व जिला विद्यालय निरीक्षक रहे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक पनियरा जी.एम. सिंह, अजय कुमार उर्फ लल्ला, हरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी, दीनबंधु शुक्ल प्रधानाचार्य पंचायत इंटर कॉलेज , कैप्टन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करते हुए विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *