सिसवा में भव्य झांकियों संग निकली 800 मीटर लम्बा तिरंगा यात्रा, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स/अर्जुन चौधरी

सिसवा बाजार/महराजगंज- 31/01/2026, शनिवार को सिसवा बाजार में सिसवा युवा संगठन के तत्वावधान में देशभक्ति से सराबोर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा की शान बना 800 मीटर लंबा विशाल तिरंगा पूरे कस्बे में आकर्षण का केंद्र रहा। यात्रा से पूर्व संगठन द्वारा साढ़े तीन कुंतल समोसे बनवाकर श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों में वितरित किए गए, जिससे आयोजन में उत्सव का रंग और गहरा हो गया।

तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा नगर “वंदे मातरम्” और “भारत माता की जय” के जयघोष से गूंज उठा। नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया और तिरंगे को नमन करते हुए अपनी देशभक्ति का परिचय दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ कैन्यूनियन कार्यालय परिसर में हुआ, जहां नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह तथा आरपीआईसी स्कूल के निदेशक डॉ. पंकज तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलन कर आयोजन का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर संगठन के नवीन तिवारी एवं रितेश सोनी ने माँ भारती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके पश्चात आरपीआईसी स्कूल, सेंट जोसेफ स्कूल, प्रेमलाल सिंघानिया कन्या इंटर कॉलेज, चोखराज तुलस्यान सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज, रामकिशन मेमोरियल स्कूल, कलाकृति डांस स्कूल, केडीएस इंटरनेशनल स्कूल, जेपी पब्लिक स्कूल, आईडियल एसएस पब्लिक स्कूल, सिटी पब्लिक स्कूल, एनटी पब्लिक स्कूल सहित दर्जनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं युवाओं ने 800 मीटर लंबे तिरंगे के साथ यात्रा प्रारंभ की।

तिरंगा यात्रा अमरपुरवा, श्रीरामजानकी मंदिर रोड, स्टेट चौक, सब्जी मंडी, प्रेमचित्र मंदिर रोड, सायर देवी स्थान रोड, फलमंडी, श्रीश्याम मंदिर और रेलवे स्टेशन रोड से होते हुए नगर भ्रमण करती हुई गोपाल नगर तिराहे पर संपन्न हुई।
यात्रा के दौरान देशभक्ति गीतों, राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत नारों तथा लघु एकांकी प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया और पूरे वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

इस भव्य आयोजन में देवेंद्र शुक्ला, विवेक चौरसिया, जितेंद्र वर्मा, उमाशंकर जायसवाल, प्रमोद मद्धेशिया सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, युवा एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *