बिना पंजीकरण चल रहा था डायग्नोस्टिक सेंटर, स्वास्थ्य विभाग ने की बड़ी कार्रवाई

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज

महराजगंज। परतावल क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को विजय डायग्नोस्टिक सेंटर पर छापेमारी कर कड़ी कार्रवाई की। उप मुख्य चिकित्साधिकारी की टीम शाम 4:10 बजे औचक निरीक्षण के लिए पहुंची तो सेंटर पर अनियमितताएं सामने आईं।

निरीक्षण के दौरान अल्ट्रासाउंड मशीन बंद मिली, जबकि एक्स-रे मशीन पर मरीज विद्यावती का परीक्षण हो रहा था। जब टीम ने केंद्र पर मौजूद गौरव मल्ल से पंजीकरण एवं नवीनीकरण से संबंधित दस्तावेज मांगे तो वह कोई प्रमाणपत्र प्रस्तुत नहीं कर सके।

दस्तावेजों के अभाव में स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल एक्स-रे कक्ष और पैथोलॉजी कक्ष को सील कर दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने बताया कि बिना पंजीकरण व अनुमति डायग्नोस्टिक सेंटर का संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित है, इसलिए कार्रवाई की गई है।

अधिकारियों ने साफ किया कि भविष्य में किसी भी सेंटर पर बिना नवीनीकरण या जरूरी अनुमति के सेवाएं संचालित पाई गईं तो इसी तरह कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *