महराजगंज के युवा कंटेंट क्रिएटर नईम खान ने बनाई अलग पहचान, लाखों फॉलोअर्स का मिला साथ

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


महराजगंज। जिले के छपिया बाजार निवासी युवा कंटेंट क्रिएटर नईम खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर एक खास मुकाम हासिल किया है। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके YouTube चैनल “star_naeem_56” पर 6.5 लाख (650K) से अधिक सब्सक्राइबर, Instagram पर 1 लाख से अधिक फॉलोअर्स तथा Facebook पर 2 लाख से ज्यादा लोग उनसे जुड़े हुए हैं।


नईम खान पिछले करीब 6 वर्षों से लगातार एक्शन और एक्टिंग से जुड़े वीडियो बनाते आ रहे हैं। उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का ही परिणाम है कि हाल के दिनों में मात्र 10 दिनों के भीतर ही उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बड़ी संख्या में नए दर्शक जुड़े और उन्हें तेजी से सफलता मिली।


उनके वीडियो दर्शकों को काफी पसंद आते हैं। खासकर उनकी दमदार एक्टिंग और एक्शन स्टाइल को लोग खूब सराहते हैं। आज लाखों लोग उनके कंटेंट को देखते हैं और उनसे प्रेरणा भी ले रहे हैं।


नईम खान की इस सफलता के पीछे उनकी टीम का भी महत्वपूर्ण योगदान है। उनकी टीम में रेहान, साबिर, जामिर, अमन और अल्तमश शामिल हैं, जो वीडियो की शूटिंग, एक्टिंग और अन्य कार्यों में सक्रिय सहयोग करते हैं।


वहीं, उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को व्यवस्थित रूप से संचालित करने की जिम्मेदारी मैनेजर मुमताज अहमद निभा रहे हैं, जो उनके डिजिटल कार्यों को संभालते हैं।


नईम खान का कहना है कि यह सफलता उनके परिवार, टीम और दर्शकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने भरोसा जताया कि वे आगे भी अपने दर्शकों के लिए और बेहतर व मनोरंजक कंटेंट प्रस्तुत करते रहेंगे।


उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों और शुभचिंतकों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *