बेलवा तिवारी में फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान का डीएम ने किया निरीक्षण, बोले– एक भी किसान न रहे वंचित

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

महराजगंज जिलाधिकारी  संतोष कुमार शर्मा ने शनिवार को ग्राम पंचायत बेलवा तिवारी में फॉर्मर रजिस्ट्री निर्माण को लेकर चल रहे विशेष अभियान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर तैयार की गई फॉर्मर रजिस्ट्री की प्रगति की जानकारी ली।


पंचायत सहायक द्वारा बताया गया कि अभियान के तहत शनिवार को कुल आठ किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री कराई गई है। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र किसान फॉर्मर रजिस्ट्री से वंचित न रहने पाए।


जिलाधिकारी ने कहा कि भविष्य में किसान सम्मान निधि समेत सभी कृषि से जुड़ी सरकारी योजनाओं का लाभ फॉर्मर रजिस्ट्री के माध्यम से ही प्राप्त होगा। सरकार का उद्देश्य “एक किसान, एक दस्तावेज” तैयार करना है, ताकि किसानों को योजनाओं का लाभ पारदर्शी और सुगम तरीके से मिल सके।


उन्होंने उपस्थित किसानों एवं ग्रामीणों से अपील की कि अपने आसपास के ऐसे किसानों को भी प्रेरित करें, जिनकी फॉर्मर रजिस्ट्री अभी नहीं हुई है, ताकि वे समय रहते पंजीकरण करा सकें। साथ ही बीडीओ घुघली को निर्देशित किया कि नियमित समीक्षा करते हुए फॉर्मर रजिस्ट्री के कार्य को शीघ्र पूर्ण कराया जाए।


निरीक्षण के दौरान बीडीओ घुघली राजकुमार, नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *