हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
महराजगंज जनपद श्यामदेउरवा थाना में पंजीकृत मु0अ0सं0 29/2025 धारा 109(1), 351(3), 352 बीएनएस से संबंधित फरार वांछित अभियुक्त को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेंद्र मीणा के निर्देशन में थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में यह सफलता मिली।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त अवधेश भारती पुत्र रग्धू भारती, निवासी ग्राम नटवा जंगल टोला कोईलहिया, थाना श्यामदेउरवा पर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी सीमा देवी पर अवैध संबंध के शक में चाकू से गले व गर्दन पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच-बचाव करने आए आवेदक को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के संबंध में 1 फरवरी 2026 को लिखित तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसके बाद अभियुक्त फरार हो गया था।
मुकदमा दर्ज होने के बाद मुखबिर की सूचना पर श्यामदेउरवा पुलिस ने अभियुक्त को अमवा पुल के पास से दिनांक 01.02.2026 को दोपहर 1:30 बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह, उपनिरीक्षक चंद्रपाल यादव, उपनिरीक्षक अंजनी कुमार एवं कांस्टेबल अनिल यादव शामिल रहे। अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।


