हर्षोदय टाइम्स/सुनील मणि त्रिपाठी
धानी बाजार, महराजगंज। केंद्र की मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को धानी ब्लॉक परिसर में जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला एवं पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ऐसे लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने का आह्वान किया, जो किसी कारणवश अभी तक लाभ से वंचित हैं।
श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश में विकास एवं जनहित के कार्यों को नई गति मिली है। भाजपा सरकार गरीबों, किसानों, महिलाओं और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित यह शिविर सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर तक योजनाओं की जानकारी और लाभ पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष नीतेश मिश्र ने किया।
इस दौरान योगेंद्र तिवारी, छट्ठू सिंह, अवधनारायण अग्रहरी, शैलेंद्र सिंह, उमेश तिवारी, सुनील सिंह, प्रेम वरुण, धर्मेंद्र यादव, गुलाब चौरसिया, राधे मणि, बृजबिहारी यादव, अयोध्या साहनी, रामसुभग साहनी, ध्रुव साहनी, सत्येंद्र यादव, मुलायम साहनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

