पिकअप गाड़ी से तस्करी का 35 बोरा चाइनीज लहसुन बरामद

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां /महाराजगंज( हर्षोदय टाइम्स): ! नौतनवां थाना क्षेत्र के सम्पतिहा चौकी के पास 35 बोरी चाइनीज लहसुन, गाड़ी संख्या UP56 ए टी 7180 से बरामद हुआ है।

एलथाना प्रभारी नौतनवां धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में चौकी सम्पतिहा से पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने आज समय करीब 11:30 पर सम्पतिहा चौकी के पास से मुखबिर की सूचना पर एक नफर अभियुक्त अमजद खान पुत्र इश्त्याक अहमद सा0 वार्ड नं0 12 राहुल नगर थाना नौतनवां जनपद महाराजगंज मय एक पिकअप संख्या UP56 एटी 7180 व 35 बोरा चाइनीज लहसुन बरामद कर अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *