हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
महराजगंज। क्षेत्राधिकारी निचलौल/लाइन शिव प्रताप सिंह के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर शनिवार को पुलिस कार्यालय सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री सोमेंद्र मीणा ने श्री सिंह के दीर्घ एवं सफल सेवाकाल की सराहना करते हुए उन्हें स्मृतिचिह्न भेंट कर ससम्मान विदाई दी।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने उनके कार्यकाल को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा के प्रति समर्पण का उदाहरण बताया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य, सुखमय जीवन एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
विदाई समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी कार्यालय श्री अनुरुद्ध पटेल सहित जनपद के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


