यातायात माह प्रतियोगिता में हाजी अजहर ख़ान इंटर कॉलेज की छात्राओं का दबदबा

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो


महराजगंज। हाजी अजहर ख़ान इंटर कॉलेज, उस्का पनियरा की छात्राओं ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। परिवहन विभाग द्वारा यातायात माह के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यालय की दो छात्राओं ने प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।


भाषण प्रतियोगिता में छात्रा नूर शायदा ने प्रभावशाली प्रस्तुति देकर पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रियंका विश्वकर्मा ने चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया। दोनों छात्राओं की सफलता पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।


प्रतियोगिता में सफल रहीं छात्राओं को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल और पुलिस अधीक्षक सोमनाथ मीणा ने सम्मानित किया। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में सदर विधायक जय मंगल कनौजिया, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह तथा फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी की उपस्थिति रही।


विद्यालय प्रशासन ने इसे छात्राओं की मेहनत और शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का परिणाम बताते हुए कहा कि यह उपलब्धि संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन और सकारात्मक शैक्षिक वातावरण का प्रमाण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *