सेमरा चंदौली में ग्राम प्रधान सचिन सिंह ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो


महराजगंज जिले के विकास खंड परतावल अंतर्गत ग्राम सभा सेमरा चंदौली में शुक्रवार को ग्राम प्रधान सचिन सिंह द्वारा ग्राम सचिवालय परिसर में जरूरतमंद एवं असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।


इस अवसर पर ग्राम प्रधान सचिन सिंह ने कहा कि कड़ाके की ठंड के मौसम में गरीब और जरूरतमंद लोगों की सहायता करना हम सभी का सामाजिक दायित्व है। ग्राम पंचायत की ओर से आगे भी इस तरह के जनकल्याणकारी कार्य निरंतर जारी रहेंगे।


कार्यक्रम के दौरान केन यूनियन के डायरेक्टर महेन्द्र प्रताप सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य हरिश्वर यादव, विनोद सिंह, जगदीश सिंह, सूरज सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं पंचायत से जुड़े लोग उपस्थित रहे और इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *