शराब के बहाने बुलाकर युवक की हत्या, फरेंदा के फुलवरिया में सनसनी

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

सुनसान जगह पर मिला शव, परिजनों ने परिचितों पर लगाया हत्या का आरोप

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज


महराजगंज जनपद के फरेंदा थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। आरोप है कि युवक को उसके परिचितों ने शराब पिलाने के बहाने घर से बुलाया और फिर बेरहमी से उसकी हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक दिया।


जानकारी के मुताबिक, युवक को साथ बैठकर शराब पीने का झांसा देकर घर से बाहर ले जाया गया था। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। कुछ देर बाद गांव के बाहर सड़क किनारे युवक का शव पड़ा मिला, जिस पर चोट के निशान पाए गए हैं।


शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश और भय का माहौल है।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मारपीट के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। परिजनों ने इसे पूर्व नियोजित साजिश बताते हुए कुछ परिचितों पर गंभीर आरोप लगाए हैं और जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।


पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। संदिग्धों से पूछताछ जारी है और जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

अपर पुलिस अधीक्षक महाराजगंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *