महराजगंज। थाना श्यामदेउरवां पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से भगा ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीणा के निर्देशन में थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अंकित श्रीवास्तव ने पुलिस टीम के साथ आरोपी को हिरासत में लिया।
पुलिस के अनुसार, वादिनी की तहरीर पर थाना श्यामदेउरवां में मु0अ0सं0 024/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। अभियुक्त आसिफ पुत्र अजीज निवासी खोरहवा थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर (उम्र करीब 20 वर्ष) पर आरोप है कि उसने वादिनी की बेटी को बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से भगा ले गया।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी आसिफ को 29 जनवरी 2026 को ग्राम रुद्रपुर भलूही महुअवा तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक अंकित श्रीवास्तव व हेड कांस्टेबल राजेश भारती शामिल रहे।


