हर्षोदय टाइम्स/अर्जुन चौधरी
सिसवा बाजार/महराजगंज- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा गुरुवार को सिसवा नगर पालिका क्षेत्र स्थित श्रीरामजानकी मंदिर परिसर के संघ स्थान पर भारतीय हिंदू नववर्ष ‘चैत्र शुक्ल प्रतिपदा’ के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो आम जनमानस की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ संघ स्थान पर हुआ, जहाँ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता पूर्ण गणवेश में उपस्थित हुए। स्वयंसेवकों ने आद्य सरसंघचालक को सामूहिक आधिकारिक प्रणाम कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की।
इसके पश्चात स्वयंसेवकों ने परम पूज्य भगवा ध्वज को नमन किया। इस दौरान भारत माता के चित्र सहित संघ के आद्य सरसंघचालक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार तथा द्वितीय सरसंघचालक माधवराव सदाशिव राव गोलवलकर के चित्रों पर पुष्प, माला, अक्षत और रोली अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
अवसर पर संघ के कार्यकर्ताओं ने उपस्थित जनसमुदाय को हिंदू नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।
कार्यक्रम में सिसवा नगर के संघ चालक मोहनलाल अग्रवाल, नगर कार्यवाह अमित पुरी, अमरनाथ खरवार, योगेश जायसवाल, कृष्ण मुरारी सिंह, अरविंद आचार्य, प्रमोद मद्धेशिया, मनोज केसरी, कौशलेन्द्र प्रताप सिंह, संजय जायसवाल, रामकृष्ण मिश्र, रंगीलाल, हनुमान वर्मा, राहुल, विजय जायसवाल, संतोष मद्धेशिया एवं सुनील रौनियार सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

