कोट धाम मंदिर में 108 शतचंडी महायज्ञ, 8 फरवरी को निकलेगी कलश यात्रा

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

परतावल (महराजगंज)। नगर पंचायत परतावल अंतर्गत कोट धाम मंदिर, तिवारी टोला (बल्लभ नगर) में 9 फरवरी से 17 फरवरी 2026 तक श्री श्री 108 शतचंडी महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन के प्रथम दिन 8 फरवरी को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे

महायज्ञ के दौरान 9 फरवरी से संगीतमय कथा व प्रवचन का आयोजन होगा, जिसमें प्रवचनकर्ता आचार्य डॉ. रजनीकांत द्विवेदी कथा व्यास के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं यज्ञाचार्य पं. श्याम सुन्दर पाठक (अयोध्या धाम) के निर्देशन में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए जाएंगे।

कार्यक्रम में हवन, पूर्णाहुति, महाभंडारा सहित अन्य धार्मिक आयोजन होंगे। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *