हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
महराजगंज जनपद के विकासखंड पनियरा अंतर्गत ग्राम पंचायत उसका में स्थित हाजी अजहर खान इंटरमीडिएट कॉलेज में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को आज दिनांक 29 जनवरी 2026 को सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह में बच्चों को मेडल एवं पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
विद्यालय के प्रबंधक मो. सलीम खान ने स्वयं छात्र-छात्राओं को मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और देशभक्ति की भावना को मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर कार्यक्रम में बच्चों को प्रशिक्षण देने वाले अध्यापक अमीर खान, मंच संचालन करने वाले शिक्षक फिरोज आलम, क्राफ्टिटिंग में सहयोगी शिक्षिकाएं साधना व सोनी तथा योग प्रशिक्षिका प्रतिभा को भी उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार ने सभी सम्मानित शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके कार्यों की सराहना की।





