इंपीरियल इंटरमीडिएट कॉलेज बभनौली में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, प्रभातफेरी व कंप्यूटर लैब का हुआ उद्घाटन

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

महराजगंज जनपद के सदर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत बभनौली में स्थित इंपीरियल इंटरमीडिएट कॉलेज में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के उपरांत प्रभातफेरी से हुई, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

प्रभातफेरी विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर विशुनपुरा होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में संपन्न हुई। इस दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति नारों और राष्ट्रगीतों के माध्यम से क्षेत्रवासियों में देशप्रेम की भावना जागृत की।

इसके पश्चात विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण एवं अन्य कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने विद्यार्थियों के उत्साह और अनुशासन की सराहना की।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यालय में नवनिर्मित कंप्यूटर लैब का उद्घाटन ग्राम प्रधान बभनौली एवं ग्राम प्रधान विशुनपुरा द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि कंप्यूटर लैब की स्थापना से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा का लाभ मिलेगा और डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी अतिथियों, ग्राम प्रधानों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया। पूरे समारोह का माहौल देशभक्ति और उत्साह से परिपूर्ण रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *