दो नाबालिगों को भगाने वाले आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

श्यामदेउरवा पुलिस की तत्पर कार्रवाई, परिजनों को मिला न्याय का भरोसा

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज

परतावल (महराजगंज)। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में दो नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर भगाने की कोशिश करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों के विरुद्ध अपहरण, पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया।

थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि श्यामदेउरवां थाना के पुरैना निवासी  मिथुन (22 वर्ष) पुत्र पुजारी  और ग्राम पिपरपाती निवासी विकाश विश्वकर्मा (22 वर्ष) पुत्र विरेन्द्र विश्वकर्मा दोनों को कतरारी शराब भठ्ठी के पास से दबोचा गया। गिरफ्तार करने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्रवासियों में कानून-व्यवस्था को लेकर विश्वास और भी मजबूत हुआ है। परिजनों ने पुलिस का आभार जताते हुए उम्मीद जताई कि मामले में शीघ्र न्याय मिलेगा। थानाध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में पुलिस पूरी सख्ती से पेश आएगी और अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *