सिसवा में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गयाः नगरपालिका व ब्लॉक कार्यालयों में हुआ भव्य आयोजन, गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित

उत्तर प्रदेश महाराजगंज



हर्षोदय टाइम्स/अर्जुन चौधरी

सिसवा बाजार/महराजगंज- सिसवा नगरपालिका कार्यालय परिसर में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस समारोह पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में नगर निकाय के अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा नगर के अनेक गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

समारोह के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल ने ध्वजारोहण किया, जिसके पश्चात राष्ट्रगान का आयोजन हुआ। अपने संबोधन में अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल, प्रतिनिधि गिरिजेश जायसवाल, अधिवक्ता गोविंद सोनी, रामेश्वर जायसवाल, कन्हैया प्रसाद एवं वीरेंद्र दूबे ने देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
वक्ताओं ने चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु जैसे महान क्रांतिकारियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए कहा कि उन्हीं के संघर्ष से देश को आजादी मिली। उन्होंने उपस्थित लोगों से स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मुन्ना गोंड, हरिराम भालोटिया, जयप्रकाश भालोटिया, मोहनलाल अग्रवाल, रामेश्वर जायसवाल, जितेंद्र वर्मा, हासिम अंसारी, बाबूलाल अग्रवाल, उमाशंकर जायसवाल, धर्मवीर सोनी, सोनू जायसवाल, रवि यादव, वरिष्ठ लिपिक विष्णु प्रसाद, विनोद गुप्ता, शकील अहमद, अनिल कुमार, कपिलदेव भारती, श्रवण कुमार, मेहताब अंसारी सहित बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।

इसी क्रम में सिसवा खंड विकास कार्यालय परिसर में भी गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख कोदई निषाद ने की, जबकि खंड विकास अधिकारी अर्जुन चौधरी ने ध्वजारोहण किया।

इस मौके पर पंचायत सचिव नीरज सिंह, शशिकांत पांडेय, योगेश मद्धेशिया, बीडीसी सदस्य जगरनाथ गोंड समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *