घनहा नायक में जी०डी० नेशनल स्कूल का गणतंत्र दिवस समारोह भव्य, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मनमोहा

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

परतावल/महराजगंज। जी०डी० नेशनल स्कूल, घनहा नायक परतावल में आज 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। समारोह में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत नृत्य, नाटक, गीत एवं भाषणों की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिसने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में प्रमुख अतिथियों के रूप में विधायक प्रतिनिधि प्रेमंशकर सिंह उर्फ निर्भय सिंह, वर्तमान ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, जिला पंचायत सदस्य डा० जय गोविन्द सिंह तथा सपा प्रत्याशी अजय कुमार गुप्त उर्फ लल्ला भैया उपस्थित रहे। आनंद शंकर वर्मा एवं प्रेमंशकर सिंह उर्फ निर्भय सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। डा० जय गोविन्द सिंह द्वारा माल्यार्पण किया गया, जबकि अजय कुमार गुप्त उर्फ लल्ला भैया ने पुरस्कार वितरण कर प्रतिभकिए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

समारोह के दौरान विद्यालय प्रबंधन की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक आनंद कसौधन, निदेशक ई० चन्दन गुप्ता, प्रधानाचार्य ए०के० सर सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहीं। गणतंत्र दिवस समारोह को देखने के लिए विद्यालय परिसर में हजारों की संख्या में अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए विद्यालय परिवार को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *