धनहा नायक के जीडी नेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

परतावल/महराजगंज जनपद के विकासखंड परतावल अंतर्गत ग्राम पंचायत धनहा नायक में स्थित जीडी नेशनल स्कूल में शनिवार को होली मिलन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर रंगों और खुशियों से सराबोर नजर आया।


कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों को होली पर्व के महत्व की जानकारी देकर की गई। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बताया कि होली क्यों मनाई जाती है और इसका धार्मिक व सामाजिक महत्व क्या है। उन्होंने समझाया कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत और आपसी प्रेम, सौहार्द व भाईचारे का प्रतीक है।
विद्यालय के डायरेक्टर ने अपने संबोधन में बच्चों को एक-दूसरे के साथ भाईचारा बनाए रखने, मिल-जुलकर रहने तथा समाज में प्रेम और सद्भाव का संदेश फैलाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि त्योहार हमें आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट रहने की सीख देते हैं।


इस अवसर पर बच्चों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय में पूरे समय उत्सव जैसा माहौल बना रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी को सुरक्षित एवं पर्यावरण के अनुकूल होली मनाने का संदेश भी दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *