पुरानी रंजिश में युवक पर लोहे के पाइप से हमला, हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो


महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के तिवारी बाजार में सोमवार दोपहर पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर लोहे के पाइप से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना दोपहर करीब 3:26 बजे की बताई जा रही है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, पतरेगवा निवासी राहुल वर्मा तिवारी बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में कंपाउंडर के रूप में कार्यरत है। सोमवार को वह अस्पताल से बाहर निकल रहा था, तभी उसके रिश्तेदार सदानंद वर्मा ने अचानक उस पर लोहे के पाइप से हमला कर दिया। हमलावर ने राहुल के सिर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।


घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी घुघली पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) घुघली पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए केएमसी अस्पताल ले गए हैं।


इस संबंध में थाना प्रभारी कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *