हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
हरपुर तिवारी / महराजगंज। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सोमवार को एम. आई. पब्लिक स्कूल परिसर में देशभक्ति और उत्साह से ओतप्रोत भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके उपरांत विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।
मुख्य अतिथि श्री हाजी आलमगीर ने तिरंगा फहराया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक श्री जैनुल्लाह खान, उमेश मणि त्रिपाठी, प्रधानाचार्य श्री रघुवीर प्रजापति, उप-प्रबंधक श्री वाहिद अली, वरिष्ठ अध्यापक श्री आर. के. सिन्हा, डायरेक्टर श्री सद्दाम खान सहित उपस्थित अभिभावकों एवं शिक्षकों ने ध्वज को सलामी दी।
समारोह में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों के हाथों में लहराते तिरंगे और ‘भारत माता की जय’ व ‘वंदे मातरम्’ के नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय प्रबंधक जैनुल्लाह खान ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से संविधान के मूल्यों, एकता, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना को जीवन में अपनाने की अपील की।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य रघुवीर प्रजापति, शिक्षक अशरफ आलम, इसरार अहमद, इंद्रजीत, तरन्नुम अफसाना, मनिता, आशुतोष श्रीवास्तव, सन्नी प्रजापति सहित अनेक शिक्षक, अभिभावक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।





