वाराणसी में प्रशासन ने मणिकर्णिका घाट जा रहे सपा कार्यकर्ताओं को बल पूर्वक रोका

वाराणसी

हर्षोदय टाइम्स / काशीनाथ पाण्डेय

वाराणसी। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल मणिकर्णिका घाट की ओर जा रहा था, जिसे वाराणसी प्रशासन ने रास्ते में ही बलपूर्वक रोक दिया। अचानक की गई इस कार्रवाई से मौके पर कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से घाट जाने की बात कह रहे थे, जबकि प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए आगे बढ़ने से रोक दिया गया। इस दौरान प्रशासन और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की नोकझोंक भी देखने को मिली।


समाजवादी पार्टी के नेताओं ने प्रशासन की कार्रवाई को अलोकतांत्रिक बताते हुए विरोध दर्ज कराया और कहा कि जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं को रोके जाने से लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन हुआ है। वहीं प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया।
घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है और स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *