गणतंत्र दिवस को लेकर घुघली थाना क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त, संदिग्धों व वाहनों की सघन जांच


हर्षोदय टाइम्स/ बिमलेश कुमार पाण्डेय


महराजगंज। आगामी गणतंत्र दिवस को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से घुघली थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस प्रशासन द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिन-रात सघन निगरानी की जा रही है, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।


थाना क्षेत्र के प्रमुख चौराहों, बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले संवेदनशील स्थलों पर पुलिस टीमों ने पैदल गश्त की। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच-पड़ताल की गई। सुरक्षा के दृष्टिगत हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।


थाना प्रभारी कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। क्षेत्र में लगातार गश्त जारी है और संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *