नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर जीडी नेशनल स्कूल के बच्चों ने निकाली भव्य रैली

उत्तर प्रदेश महाराजगंज



महराजगंज। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के शुभ अवसर पर विकासखंड परतावल अंतर्गत ग्राम पंचायत धनहा नायक स्थित जीडी नेशनल स्कूल द्वारा भव्य रैली का आयोजन किया गया। रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और देशभक्ति से ओतप्रोत वातावरण बना दिया।

रैली में बैंड-बाजे के साथ बच्चों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस, माँ सरस्वती एवं रानी लक्ष्मीबाई की वेशभूषा धारण कर आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कीं। देशभक्ति नारों और प्रेरणादायक संदेशों के साथ बच्चे अनुशासित ढंग से आगे बढ़ते नजर आए, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों ने उनकी सराहना की।


इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, समाजसेवी, शिक्षा से जुड़े लोग एवं स्थानीय प्रशासन के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। सभी ने बच्चों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में देशप्रेम, अनुशासन और महापुरुषों के आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *