हर्षोदय टाइम्स / अर्जुन चौधरी
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्तिमोहन अवस्थी (आईपीएस) के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी और अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत कोठीभार पुलिस ने फरार अभियुक्त के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।
अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल श्री अनिरुद्ध के पर्यवेक्षण में शुक्रवार 29 मई 2026 को थाना कोठीभार पुलिस टीम ने थाना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 199/25 धारा 105 बीएनएस से संबंधित वांछित/एनबीडब्ल्यू अभियुक्त संजय हरिजन पुत्र लक्ष्मण हरिजन निवासी मिश्रौलिया टोला मोहनगढ़ थाना बृजमनगंज जनपद महराजगंज के खिलाफ न्यायालय से प्राप्त उद्घोषणा के अनुपालन में कार्रवाई की।
पुलिस टीम ने अभियुक्त के गांव पहुंचकर उसके घर और आसपास के क्षेत्रों में विधिवत मुनादी कराई। साथ ही धारा 84 बीएनएसएस के अंतर्गत न्यायालय की उद्घोषणा की प्रति अभियुक्त के घर के बाहर, गांव के सार्वजनिक स्थलों तथा न्यायालय गेट पर चस्पा कराई गई। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
इस कार्रवाई में उ0नि0 दिलीप कुमार, महिला उपनिरीक्षक नेहा कुमारी एवं कांस्टेबल पंकज सिंह शामिल रहे।

