भाजपा नेता के आवास में चोरी, लाखों के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स/ सुनील मणि त्रिपाठी


फरेंदा / महराजगंज। फरेंदा कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 सुभाष नगर में स्थित भाजपा नेता नितेश मिश्रा के आवास में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घर में रखे कीमती जेवरात, नगदी समेत बच्चों के कपड़े तक उठा ले गए।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, भाजपा नेता नितेश मिश्रा मूल रूप से थाना वृजमनगंज अंतर्गत ग्राम सभा सिकंदरा जीतपुर के निवासी हैं। बीती रात वह अपने परिवार सहित पैतृक गांव सिकंदरा जीतपुर गए हुए थे। इसी दौरान सूने पड़े मकान का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया और घर के अंदर रखे बॉक्स व बैग में रखे कीमती सामान के साथ-साथ नगदी लेकर फरार हो गए।


घटना की जानकारी बुधवार की दोपहर तब हुई, जब भाजपा नेता अपने आवास पर पहुंचे। चोरी का मंजर देखकर परिवार में हड़कंप मच गया। पीड़ित भाजपा नेता ने बताया कि चोर लगभग लाखों रुपये के जेवरात, नगदी और बच्चों के कपड़े तक ले गए हैं।


इस संबंध में भाजपा नेता नितेश मिश्रा ने फरेंदा कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। चोरी की इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *