घुघली ब्लॉक की कार्ययोजना पर मुहर, 28.49 करोड़ के विकास प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स / बिमलेश कुमार पाण्डेय


घुघली/महराजगंज।घुघली ब्लॉक सभागार में बुधवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत के अंतर्गत कराए जाने वाले विकास कार्यों हेतु कुल 28 करोड़ 49 लाख रुपये के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया।


बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख रीता जायसवाल ने की। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि योजनाओं का सीधा लाभ आम जनता तक पहुंचे।


बताया गया कि यह धनराशि राज्य वित्त आयोग, केंद्रीय वित्त आयोग एवं मनरेगा मद से व्यय की जाएगी। बैठक के दौरान प्रस्तावित कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।


बैठक में प्रमुख प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल, BDO राजकुमार, CO सदर, इस्तखार उर्फ टुनटुन, JE औरंगजेब, बैजनाथ गुप्ता क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान सहित ब्लॉक के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *