- दोनों आरोपी लंबे समय से स्कूल और कॉलेजों के बाहर छात्राओं से करते थे छेड़खानी
- हिन्दुओं धर्म को बदनाम करने के लिए कलावा बांधकर अपना नाम बदलकर लड़कियों को फंसाने और लव जिहाद की घटनाओं को देते थे अंजाम
- व्हीलचेयर, एक पैर में प्लास्टर, हाथ जोड़कर माफी..छेड़खानी करने वालों का पुलिस ने किया इलाज
हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो अजय पाठक कुशीनगर
कुशीनगर पुलिस ने 25-25 हजार के इनामी असलम और जुल्फ़िकार को मुठभेड़ में दबोचा. स्कूल–कॉलेजों के बाहर छात्राओं से छेड़खानी और लव जिहाद फैलाने वाले ये बदमाश पुलिस की गोली लगते ही व्हीलचेयर और प्लास्टर तक सिमट गए। हथियार, बाइक और नकदी बरामद हुई। कभी दबंगई दिखाने वाले अब हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते दिखे- साहब, माफ कर दीजिए, अब गलती नहीं होगी।
माफ कर दीजिए, अब ऐसी गलती नहीं होगी…’ ये शब्द व्हीलचेयर पर बैठे उन बदमाशों के हैं जिनका हौसला कल तक आसमान पर था। मगर जब कुशीनगर पुलिस की गोली टांग में लगी तो वही सिर झुकाकर रहम की भीख मांगने लगे।
दरअसल, कुशीनगर जिले में पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को पकड़ा है, जिन पर 25-25 हजार का इनाम घोषित था। असलम और जुल्फ़िकार नाम के ये दोनों आरोपी लंबे समय से स्कूल और कॉलेजों के बाहर छात्राओं से छेड़खानी करते थे। पुलिस के मुताबिक, ये सिर्फ छेड़छाड़ तक सीमित नहीं थे बल्कि कलावा बांधकर अपना नाम बदलकर लड़कियों को फंसाने और लव जिहाद की घटनाओं को अंजाम देते थे।

