जिला पंचायत प्रतिनिधि शमशाद आलम ने गिनाईं कार्यकाल की उपलब्धियां

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

महराजगंज। वार्ड संख्या 37 से जिला पंचायत प्रतिनिधि रहे शमशाद आलम ने अपने विगत कार्यकाल की उपलब्धियों और भावी योजनाओं को जनता के सामने रखा है। उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल में क्षेत्र के समग्र विकास को प्राथमिकता देते हुए सड़क, नाली, बिजली और सामाजिक कल्याण से जुड़े अनेक कार्य उच्चाधिकारियों के सहयोग से सम्पन्न कराए गए, जिससे आम जनजीवन में सुविधाएं बढ़ीं।

शमशाद आलम ने कहा कि सिसवा मुंशी शराब भट्टी के पास से पुलिस चौकी तक सड़क निर्माण, भरगावां लक्ष्मीपुर में नाली निर्माण, बलुआ मजार से कब्रिस्तान तक सड़क, डेरिया टोला से डेरवा गांव तक सड़क सहित कई महत्वपूर्ण संपर्क मार्गों का निर्माण कराया गया। ग्राम सभा परसाखुर्द को कप्तानगंज-पुरैना मुख्य मार्ग से जोड़कर पिपराखादर तक आवागमन सुगम बनाया गया।

उन्होंने बताया कि जमुनिया, सेमरा चन्द्रौली से बसवार, पिपरपाती, बलुआ, तरकुलवा चौराहा से डेरवा, विशुनपुरा खुर्द से छातीराम पुल तक नहर पटरी पर पक्की सड़क सहित दर्जनों सड़कों का निर्माण व मरम्मत कार्य कराया गया। कई मार्गों की मरम्मत पीडब्ल्यूडी व मंडी परिषद विभाग के माध्यम से कराई गई।

सामाजिक क्षेत्र में किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सात नए विद्युत ट्रांसफार्मर लगवाए गए, जिससे बिजली आपूर्ति में सुधार हुआ। इसके अलावा लगभग 2000 से अधिक पात्र लोगों को विधवा, वृद्धा व दिव्यांग पेंशन का लाभ दिलाया गया तथा 16 दिव्यांगजनों को साइकिल उपलब्ध कराई गई।


शमशाद आलम ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि यदि जनता पुनः उन्हें जिला पंचायत सदस्य बनने का अवसर देती है, तो शेष विकास कार्यों को भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पूरा कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *