विज्ञान क्विज प्रतियोगिता के विजेता मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


परतावल/महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बुधवार को प्रातः 11 बजे विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में परतावल ब्लॉक के सभी उच्च प्राथमिक विद्यालयों से आए लगभग 100 छात्रों ने विज्ञान क्विज में उत्साहपूर्वक भाग लिया।


प्रतियोगिता का आयोजन पूरी पारदर्शिता के साथ एआरपी विज्ञान संतोष कुमार अग्निहोत्री, एआरपी हिन्दी संतोष कुमार, एआरपी नरेन्द्र कुमार, एआरपी रविन्द्र शर्मा एवं एआरपी अंकुर सच्चर के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न कराया गया। प्रथम चरण में 100 छात्रों में से श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 25 छात्रों का चयन किया गया, जिनके बीच पुनः क्विज प्रतियोगिता कराई गई।


अंतिम चरण में मोहम्मद क्यूम, निलेश, नंदनी, कुमारी संजना, शिवांगी, गरिमा, रिकेश, ओमप्रकाश, सृष्टि और आरती गुप्ता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने विद्यालय तथा गुरुजनों का मान बढ़ाया।


प्रतियोगिता के समापन पर खंड शिक्षा अधिकारी मुसाफिर सिंह पटेल ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं छात्रों में वैज्ञानिक सोच, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं। उन्होंने सभी विजयी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।


कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक संसाधन केंद्र परतावल के कंप्यूटर ऑपरेटर शंभू सिंह, सिद्धांत, ऋषभ, कृष्ण मुरारी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। आयोजन को लेकर शिक्षकों और अभिभावकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *