परतावल, महराजगंज। परतावल ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा बसहिया बुजुर्ग के मौनहिया टोला में बीते करीब 15 दिनों से नाली का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बह रहा है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या की शिकायत कई बार सफाई कर्मी, ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव से की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। नाली का पानी सड़क पर फैल जाने से लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जलभराव और गंदगी के कारण गांव में संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द नाली की सफाई कराकर जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

