ओटीएस के द्वितीय चरण में बिजली विभाग की सख्ती, 12 बकायेदारों के कनेक्शन काटे

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


परतावल/महराजगंज।हरपुर तिवारी विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत अंध्या फीडर क्षेत्र में ओटीएस समाधान योजना के द्वितीय चरण के तहत बिजली विभाग ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। यह कार्रवाई एसडीओ मयंक अग्रवाल के निर्देशन में की गई।


अभियान के दौरान ग्राम चंदर चाफी टोला वेलासपुर नर्सरी में कुल 36 विद्युत कनेक्शनों की जांच की गई। जांच में 12 उपभोक्ताओं पर भारी बिजली बिल बकाया पाए जाने पर विभाग ने उनके कनेक्शन तत्काल प्रभाव से विच्छेदित कर दिए।


विभागीय अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे ओटीएस समाधान योजना का लाभ उठाकर बकाया बिल का भुगतान करें, जिससे सरचार्ज में छूट के साथ विद्युत आपूर्ति बहाल कराई जा सके।

चेकिंग अभियान अवर अभियंता कमलेश चौधरी के नेतृत्व में संचालित हुआ। इस दौरान लाइनमैन राहुल गुप्ता, बेचैन यादव, अशोक, रमेश, विकेश एवं कन्हाई उपस्थित रहे। विभाग ने स्पष्ट किया कि बकाया वसूली को लेकर आगे भी इसी तरह सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *