हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
महाराजगंज।जनपद में नवप्रस्तावित घुघली–महाराजगंज रेल लाइन के निर्माण के तहत 132 केवी ट्रांसमिशन टावर के शिफ्टिंग कार्य के कारण दिनांक 17 जनवरी 2026 को 132 केवी उपकेंद्र बैकुंठपुर, महाराजगंज से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

विद्युत विभाग के अनुसार उक्त तिथि को प्रातः 08:00 बजे से दोपहर 13:30 बजे तक 33 केवी आनंदनगर फीडर का शटडाउन किया जाएगा। इसके चलते 11 केवी मुख्यालय, 11 केवी बैंक रोड, 33 केवी डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल, 11 केवी महुअवां फीडर, 11 केवी फरेंदा रोड तथा 11 केवी केएमसी फीडर से जुड़े क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विभाग ने उपभोक्ताओं से असुविधा से बचने के लिए आवश्यक तैयारी रखने की अपील की है। कार्य पूर्ण होते ही विद्युत आपूर्ति पुनः बहाल कर दी जाएगी।

