पैरामाउण्ट इंटर कॉलेज के छात्रों का SSC GD में चयन, विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज

महराजगंज। पैरामाउण्ट इंटर कॉलेज लक्ष्मीपुर देउरवा, महराजगंज के लिए यह अत्यंत गौरव का क्षण है, जब विद्यालय के छात्र सूरज गुप्ता, अभिषेक यादव सहित क्षेत्र के अन्य छात्रों का SSC GD परीक्षा में चयन हुआ है। छात्रों की इस सफलता से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।


छात्रों की उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री बृजेश कुमार पाण्डेय ने चयनित छात्रों को माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं प्रधानाचार्य श्री नवीन कुमार पाण्डेय ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जीवन में अनुशासन, परिश्रम और निरंतर अभ्यास ही सफलता की कुंजी है। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार की ओर से चयनित छात्रों को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर शिक्षकगण चन्द्रहास यादव, संगम पाण्डेय, राजकुमार शुक्ला, सौरव वर्मा, अनिल त्रिपाठी, संतोष पटेल, शाहरुख़ खान, ओमकार यादव, मिथिलेश पटेल, पंकज चौधरी, देवेंद्र मणि त्रिपाठी, राहुल शर्मा, सूरज चौधरी, कमरुद्दीन सिद्दीकी, मनोज श्रीवास्तव, प्रमिला मिश्रा, निधि तिवारी, प्रिया मणि, रिया त्रिपाठी, अल्का सिंह एवं शालिनी वर्मा, रंजना सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।


समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने चयनित छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी प्रकार मेहनत कर देश और समाज की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *