खेत में जबरन फसल खोदने का विरोध पड़ा भारी, पति-पत्नी को पीटकर किया घायल

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बसवार गांव में खेत में खड़ी गेहूं की फसल को लेकर उपजा विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि जब खेत स्वामिनी ने फसल खोदने का विरोध किया तो विपक्षियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से दंपती पर हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।


बसवार निवासी हसमतुन निशा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके खेत में कुछ लोग जबरन गेहूं की फसल खोद रहे थे। इसका विरोध करने पर पहले तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद तैयब, नुरजहां, सबाना और सेराज उर्फ गोलू ने एकजुट होकर उन पर और उनके पति पर हमला कर दिया।

मारपीट में दोनों को चोटें आईं। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *