सिसवा में आयोजित ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता में बिहार की टीम ने असम को 2-0 से हराकर ट्रॉफी पर किया कब्जा

उत्तर प्रदेश महाराजगंज



हर्षोदय टाइम्स/अर्जुन चौधरी

सिसवा बाजार/महराजगंज- सिसवा स्थित महात्मा गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित ठाकुर यादवेंद्र सिंह स्मारक ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शनिवार को खेला गया। रोमांचक खिताबी संघर्ष में बिहार की अखंड इलेवन पटना टीम ने आसाम की एमएससी क्लब तिनसुकिया को 2-0 से शिकस्त देकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

फाइनल मैच का उद्घाटन विधान परिषद सदस्य सी.पी. चंद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मुकाबले की शुरुआत से ही पटना की टीम ने आक्रामक रुख अपनाया और मध्यांतर से पहले लगातार दो शानदार मैदानी गोल दागकर निर्णायक बढ़त बना ली।
दूसरे हाफ में आसाम की टीम ने वापसी के लिए कई आक्रमण किए, लेकिन बिहार के मजबूत डिफेंस और गोलकीपर के सामने उसकी एक न चली। अंत तक स्कोर 2-0 ही रहा और बिहार विजेता बनकर उभरा।
मैच के समापन पर आरपीआईसी स्कूल के संचालक डॉ. पंकज तिवारी ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की। विजेता टीम को 51 हजार रुपये जबकि उपविजेता टीम को 31 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि दी गई। इसके अलावा मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट डिफेंस समेत अन्य व्यक्तिगत पुरस्कार भी खिलाड़ियों को प्रदान किए गए।

इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल, अधिवक्ता मनोज केसरी, अश्वनी रौनियार, हासिम अंसारी, तेजप्रताप चौधरी, अशोक बंका, राजेश सिंह, दया सिंह, दीपक चौधरी, मृगेंद्र बहादुर सिंह, गुड्डू रायनी, मंजूर अहमद, शकील अहमद, शिबू बनारसी, फरीद अहमद, सोनू सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *