बाइक सवार बदमाशों ने युवक से मोबाइल छीना, थाने में दी गई तहरीर

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

महराजगंज जिले के श्यामदेउखा थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनैती की घटना सामने आई है। पीड़ित शम्भू कुमार चौधरी निवासी ग्राम महम्मदा टोला निवियापार, पोस्ट श्यामदेउखा, जनपद महराजगंज ने थाने में तहरीर देकर मोबाइल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है।


पीड़ित के अनुसार वह 31 दिसंबर 2025 की शाम परतावल से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रात लगभग 8:40 बजे ग्राम बसहियाँ बुजुर्ग टोला उर्दहनी में प्रकाश चाप की दुकान के पास बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार तीन युवकों ने हाथ से उसका मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए।


छिनैती में गया मोबाइल Redmi Note 10 बताया जा रहा है, जिसका IMEI नंबर 861824051596964 एवं 861824051596972 है। मोबाइल में 9695394095 और 9596566725 नंबर चालू थे। पीड़ित ने पुलिस से मोबाइल बरामद कराने की गुहार लगाई है।


पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *