PIC गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 का शानदार शुभारंभ

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

पेनाल्टी शूटआउट में जम्मू-कश्मीर ने यूनाइटेड क्लब सिवान को हराया

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

परतावल (महराजगंज)।नगर पंचायत परतावल स्थित पंचायत इंटर कॉलेज के खेल मैदान में शुक्रवार को PIC गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। राष्ट्रगान के साथ शुरू हुई प्रतियोगिता में खेल प्रेमियों का उत्साह चरम पर रहा। प्रतियोगिता का आयोजन युवा समाजसेवी अमन शांडिल्य, नगर पंचायत परतावल के चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया एवं सचिव अजय कुमार सैनी के संयुक्त नेतृत्व में किया जा रहा है। उद्घाटन अवसर पर क्षेत्रीय विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने फुटबॉल पर किक मारकर प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया और खेलों को युवाओं के सर्वांगीण विकास का माध्यम बताया।

प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में यूनाइटेड क्लब सिवान और जम्मू-कश्मीर की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें गोल करने में असफल रहीं और मैच गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ। इसके बाद पेनाल्टी शूटआउट में जम्मू-कश्मीर की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए यूनाइटेड क्लब सिवान को पराजित कर प्रतियोगिता में शानदार जीत दर्ज की।

मैच का संचालन मुख्य रेफरी रमतुल्लाह अहमद ने किया, जबकि सह-निर्णायक के रूप में हीरा लाल निषाद, तुलसी कुमार गौतम, आबिद अहमद एवं धर्मनाथ यादव मौजूद रहे। कमेंट्री टीम नबी आलम, सतीश मिश्रा एवं आशीष ने मुकाबले को और भी रोचक बनाया। उद्घाटन समारोह में कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, जिन्हें आयोजन समिति की ओर से अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *