भीषण शीतलहर को लेकर सीएम योगी सख्त, 12वीं तक के सभी स्कूल 5 जनवरी तक बंद

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


लखनऊ।प्रदेश में बढ़ती ठंड और भीषण शीतलहर को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूलों को 5 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है। यह निर्देश ICSE, CBSE, यूपी बोर्ड समेत सभी बोर्डों के विद्यालयों पर लागू होंगे।


मुख्यमंत्री ने कहा कि शीतलहर के दौरान सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रूप से भ्रमणशील रहें और राहत कार्यों की नियमित निगरानी करें। सभी जनपदों में जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरण और अलाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।


सीएम योगी ने स्पष्ट किया कि कोई भी व्यक्ति खुले में सोने को मजबूर न हो। इसके लिए सभी रैन बसेरों में पर्याप्त सुविधाएं—जैसे गर्म बिस्तर, कंबल, स्वच्छता और पेयजल—उपलब्ध कराई जाएं। रैन बसेरों की नियमित जांच कर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए हैं।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि शीतलहर से जनहानि न हो, इसके लिए हर स्तर पर संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *