मुख्य आरक्षी रामनयन मौर्य के आकस्मिक निधन से पुलिस महकमे में शोक

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स / विवेक कुमार पाण्डेय

महराजगंज जनपद के थाना बृजमनगंज में तैनात मुख्य आरक्षी रामनयन मौर्य के आकस्मिक निधन से पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। कर्तव्यनिष्ठ और अनुशासित कर्मचारी के असमय निधन पर पुलिस अधीक्षक महाराजगंज ने गहरा दुख व्यक्त किया।


एसपी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि


पुलिस अधीक्षक महाराजगंज स्वयं पुलिस लाइन पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत मुख्य आरक्षी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वातावरण अत्यंत भावुक रहा। एसपी ने स्वयं कंधा देकर पार्थिव शरीर को अंतिम विदाई के लिए रवाना किया।


श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा पुलिस बल


श्रद्धांजलि सभा में जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। अधिकारियों ने कहा कि रामनयन मौर्य एक समर्पित, ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ सिपाही थे, जिनकी कमी विभाग को लंबे समय तक महसूस होती रहेगी।


परिजनों को दिया गया संबल


पुलिस अधीक्षक ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और आश्वस्त किया कि इस दुख की घड़ी में पूरा पुलिस परिवार उनके साथ खड़ा है। विभाग की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिया गया।


मुख्य आरक्षी रामनयन मौर्य का निधन पुलिस विभाग के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनकी सेवा, सरल स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठा को याद करते हुए साथी कर्मियों की आंखें नम रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *