हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
महराजगंज। नगर पंचायत पनियरा वार्ड नंबर 3 सिद्धार्थनगर में गुरुवार दोपहर गैस सिलेंडर लीकेज के चलते एक घर में भीषण आग लग गई। यह हादसा पूर्नवासी वर्मा के मकान में करीब चार बजे उस समय हुआ, जब परिवार के लोग बच्चे के जन्मदिन समारोह के लिए भोजन तैयार कर रहे थे। अचानक सिलेंडर से रिसी गैस ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं।
आसपास के लोग अफरातफरी में जुट गए, लेकिन स्थानीय लोगों की तत्परता से आग को दूसरे हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया। घटना के लंबे समय बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, जिसको लेकर क्षेत्रवासियों में नाराजगी देखी गई।

आगजनी में घर में रखा फ्रिज, टीवी, पंखा, बेड समेत कई कीमती सामान जलकर राख हो गए। पीड़ित पूर्नवासी वर्मा ने बताया कि उनके घर का लाखों रुपये का सामान इस हादसे में नष्ट हो गया है।

